27 वर्षीय छात्रा के साथ कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने किया दुष्कर्म
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्रा जिस कोचिंग में पढ़ने के लिए जाती थी। वहां पर पढ़ाने वाले टीचर से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। तीन साल पहले टीचर ने छात्रा को शादी का झांसा दिया तथा शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब टीचर ने शादी करने से मना कर दिया तो छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह कोचिंग पढ़ने के लिए जहांगीराबाद इलाके में जाती थी। इस कोचिंग में टीचर था। पढ़ाई के दौरान उनके बीच जान-पहचान हुई बाद में दोस्ती हो गई। उनके बीच जब नजदीकियां बढ़ीं तो टीचर छात्रा को अपने कमरे पर लेकर गया। यहां पर उसने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। ज्यादती करने के बाद उसने छात्रा को शादी करने का झांसा दे दिया। छात्रा जब झांसे में आ गई तो उसने शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। छात्रा जब भी शादी की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। पिछले दिनों जब उसने शादी का दबाव डाला तो टीचर ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मूलत: रायसेन जिले का रहने वाला है तथा यहां पर किराए का घर लेकर रहता है।

‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम