कोयला कारोबारी की आत्महत्या: सामने आया सुसाइड नोट, चार लोगों का नाम आया सामने
बिलासपुर । कोयला कारोबारी की आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट सामने आया है। सुसाइड नोट में राजेश कोटवानी, संजय भट्ट, देवेंद्र उबवेजा, सूरज प्रधान के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है। कारोबार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में जो संजय भट्ट लिखा गया है दरअसल वह अरुण भद्रा है। गलती से या हड़बड़ी में मृतक ने संजय भट्ट लिख दिया होगा। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने पुलिस, प्रशासन के लेकर मंत्री और अपने विधायक धरम लाल कौशिक से भी मदद मांगा था लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया।
कोयला कारोबारी नरेंद्र कौशिक की आत्महत्या के बाद कोयला कारोबारियों में खलबली मची हुई है। कोयले के काले कारोबार से जुड़े लोग अपने बचाव के रास्ते निकालने में लगे हुए है। इस बीच मृतक का एक सुसाइड नोट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसके अनुसार कोयला कारोबारी की मौत के लिए राजेश कोटवानी, अरुण भद्रा, देवेंद्र उबवेजा, सूरज प्रधान का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि चारों में मिलकर पहले तो नरेंद्र कौशिक को धोखे में रखकर डिपो में रखे 70 लाख का कोयला बेच दिया। इसके बाद उसका लोडर भी लेकर फरार हो गए। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ उनके सहयोगी रहे ये सारे लोग उससे गाली गलौच, मारपीट भी कर रहे थे। चारों आरोपी उसे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। अपने दुखड़ा लेकर मृतक नरेंद्र कौशिक ने थाने से लेकर ष्ठत्रक्क तक, विधायक से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री तक शिकायत की और सहयोग मांगा। लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया। ऊपर नरेंद्र कौशिक के ऊपर कर्ज का दबाव बढ़ता जा रहा था। आखिरी में उसने आत्महत्या करने जैसे आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया और मंगलवार को सुसाइड कर ही लिया। बताया का रहा है कि सरगांव में आत्महत्या करने से पहले अपनी गाड़ी में बैठकर तीन पन्ने का सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद सुसाइड नोट का फोटो खींचकर अपने कुछ करीबी लोगों को वाट्सअप किया। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी में बैठे बैठे जहर खा लिया।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान