पुलिस जवानों की पत्नी-बेटियों को सशक्त करने के लिए बनी कमेटी
भोपाल । मध्य प्रदेश में पुलिस जवानों की पत्नी और बेटियों को सशक्त करने के लिए कमेटी बनाई गई है। अफसरों की पत्नियां एमपी पुलिस कल्याण परिवार के लिए ‘धृति’ अभियान की शुरुआत करेगी। पीएचक्यू ने पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों को स्व सहायता समूह से जोडक़र उत्पाद तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।
तीन स्तर पर बनी कमेटी
जिला, जोनल और पुलिस मुख्यालय स्तर पर कमेटी बनाई गई है। 20 नवंबर तक समिति भेजने का आदेश दिया गया है। डीपीसी सुधीर सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देश दिए है।
लक्ष्य
‘धृति’ पुलिस परिवार कल्याण समिति का लक्ष्य है कि पुलिस परिवारों का आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हो। पुलिस परिवार के सदस्यों विशेषकर महिलाओं व बेटियों की कार्यक्षमता का उन्नयन और कौशल का विकास कर उनकी आत्म अभिव्यक्ति, स्वावलंबन व आर्थिक उन्नयन हेतु सुगम वातावरण प्रदान करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। पुलिस परिवारों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और विकासशील विचारधारा का संवर्धन कर यह समिति पुलिस परिवारों का संबल बन पुलिसकर्मियों को एक बेहतर सामाजिक व पारिवारिक जीवन प्रदान करने का माध्यम बनने हेतु सृजित है।

‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम