नस्ली टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत
नई दिल्ली|राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर में रहने वाली पूर्वोत्तर की तीन छात्राओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कॉलेज में पढ़ने वाली इन छात्राओं ने पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ नस्ली टिप्पणी, अभद्र भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मालवीय नगर में एक इमारत की चौथी मंजिल के फ्लैट में ये छात्राएं रहती हैं। इसी इमारत की तीसरी मंजिल पर आरोपी हर्ष सिंह, उसकी पत्नी रूबी जैन और उनका परिवार रहता है। छात्राओं के अनुसार, 20 फरवरी को वे अपने फ्लैट में एसी लगवा रही थीं। इसी दौरान धूल-मिट्टी हर्ष के फ्लैट में गिरने लगी। हर्ष ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी हर्ष सिंह पीआर कंपनी में काम करने के अलावा यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।यूपीएससी की तैयारी कर रही पीड़िताओं ने बयान में कहा, आरोपियों ने अपनी टिप्पणियों में पूर्वोत्तर को निशाना बनाया। अरुणाचल प्रदेश की छात्रा ने बताया कि मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने उसे और उसके दो रूममेट को पूर्वोत्तर से होने के कारण सिर्फ 500 रुपये में मसाज पार्लर चलाने का लांछन लगाया गया।

भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश