दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने तीसरी गारंटी युवा उड़ान योजना का किया ऐलान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी गारंटी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अपनी इस गारंटी को युवा उड़ान योजना का नाम दिया है, जिसके तहत युवाओं को हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे और एक साल की अप्रेंटिसशिप प्रदान की जाएगी। कांग्रेस की इस गारंटी की घोषणा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने की है।इस योजना का ऐलान करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस मौके पर हम युवाओं के लिए अपनी तीसरी गारंटी का ऐलान करने जा रहे हैं। युवाओं की पीड़ा पूरे देश में है और दिल्ली भी उससे अछूता नहीं है। बीजेपी और आप दोनों ही युवाओं की नब्ज तक नहीं पूछते। पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में केवल आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और इसमें दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों सरकारें शामिल हैं। किसी ने भी दिल्ली की सुध नहीं ली।
अपने वादे पूरे करती है कांग्रेस
उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करना अपनी जिम्मेदारी समझती है। तू तू मैं मैं की राजनीति खत्म कर हम रचनात्मक राजनीति करेंगे। अगर कांग्रेस जीतती है तो हम खासतौर पर यूथ पर फोकस करेंगे। अगर हम सरकार आती है तो दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप के तहत 8500 रुपये हर महीने देंगे। और युवाओं को इसी दौरान उनकी फील्ड में भी काम दिलाएंगे। दिल्ली में नाम पुकारने की राजनीति देखी जा रही है और लोगों को नए विकल्प की जरूरत है। पायलट ने इंडिया ब्लॉक में दरार पर बोलते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी राजनीति और परिदृश्य होते हैं। पंजाब में आप और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे के खिलाफ लड़े थे। इंडिया ब्लॉक मजबूत है। हर राज्य इकाई की स्थिति अलग है। लोकसभा चुनाव के बीच लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया ब्लॉक बनाया गया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि