कांग्रेस ने आप और केंद्र के खिलाफ जारी किया श्वेत पत्र
नई दिल्ली । कांग्रेस ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र की एनडीए सरकार के विरुद्ध श्वेत पत्र जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले लगभग 11 वर्षों से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार में विकास कार्यों में तेजी आई। अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आए और दिल्ली को बदहाल कर दिया। विकास कार्य ठप है। बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलती है। सफाई की बुरी स्थिति है। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली बदहाल है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि मौका-मौका, हर बार धोखा शीर्षक से दिल्ली व केंद्र सरकार के विरुद्ध श्वेत पत्र लाया गया है। श्वेत पत्र में कविता के माध्यम से दोनों सरकार की नाकामी की जानकारी दी गई है। कोरोना संकट के दौर में दिल्ली में आक्सीजन, आइसीयू बेड की कमी थी। उस समय अस्पताल व जनता के स्वास्थ्य के ऊपर खर्च करने की जगह केजरीवाल शीशमहल पर मोदी सेंट्रल विस्टा पर पैसे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच लड़ाई के कारण छह माह तक बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली। इस लड़ाई में 1780 करोड़ रुपये का फंड बेकार चला गया। दिल्ली में राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। झुग्गीवासियों को मकान देने की दोनों सरकार वादा करती हैं, लेकिन वर्ष 2023 में दोनों सरकारें ने मिलकर दो लाख से अधिक झुग्गियां तोड़ी। मोहल्ला क्लिनिक व अस्पतालों का बुरा हाल है।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?