सोलर ट्री से जगमगाएंगे दिल्ली कैंट के चौराहे और गोलचक्कर
नई दिल्ली । दिल्ली कैंट इलाके के चौराहों और गोलचक्कर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नौ सोलर ट्री लगाने का प्लान तैयार किया है, जिससे इलाके की सड़कें रोशनी से जगमगा उठेंगी। एक सोलर ट्री में 12 पत्तियां होंगी, जिन पर सोलर पैनल लगे होंगे। खास बात यह है कि जो सोलर ट्री चौराहों या गोलचक्कर पर लगाए जाएंगे उन्हें रोशन करने के लिए बीएसईएस से बिजली लेने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि ट्री की पत्तियों पर लगे सोलर पैनल के जरिए ही ट्री को बिजली की आपूर्ति होगी जिससे वह जगमग हो उठेंगे। इससे बिजली की खपत भी नहीं होगी और रोशनी भी सड़कों पर भरपूर रहेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत नौ सोलर ट्री लगाने के लिए सदर शास्त्री बाजार गोल चक्कर सहित अन्य कुछ जगहों पर लगाने की योजना बनाई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नौ सोलर ट्री लगाने में 91.84 लाख रुपये की लागत आएगी। यह सोलर ट्री पूरा स्टील का बना हुआ होगा।

केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल