दक्षिणपुरी ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री? दो सगे भाइयों सहित 3 शव मिलने से हड़कंप
दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में शनिवार की सुबह घर से तीन युवकों की लाशें बरामद हुईं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई. एक अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.
एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को एक युवक का फोन आया कि उसका भाई मोबाइल नहीं उठा रहा है. उसे अनहोनी की आशंका है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची को घर अंदर से बंद था. काफी मशक्कत के बाद घर का दरवाजा खोला गया.
कमरे में चारों युवक बेसुध पड़े थे
पुलिस की टीम अंदर गई तो पहली मंजिल पर चार युवक बेहोश पड़े थे. तत्काल चारों को अस्पताल भेजा गया. इनमें से तीन युवकों की पहले ही मौत हो गई थी. एक अधिकारी के मुताबिक, जिस युवक ने पुलिस को कॉल किया था, उसका नाम इमरान है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में इमरान उर्फ सलमान, मोहसिन और एक अन्य युवक शामिल हैं. वहीं, एक अब भी अस्पताल में भर्ती है. ये सभी एसी मैकेनिक के रूप में काम कर रहे थे. ये सभी वन बीएचके रूम सेट में रह रहे थे.
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस को कमरे के भीतर किसी प्रकार की जबरदस्ती, झगड़े या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है. पुलिस के अनुसार, कमरे के भीतर वेंटिलेशन का कोई प्रबंध नहीं था. संदेह जताया जा रहा है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई हो सकती है.
पड़ोसियों ने बताया कि चारों युवक एसी मैकेनिक का काम करते थे और हाल ही में एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. शुक्रवार की रात सभी ने एक साथ खाना खाया और फिर कमरे में सोने चले गए. किसी को अंदेशा नहीं था कि अगली सुबह इतनी भयावह होगी.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की सहायता से जांच जारी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा और यदि इसमें किसी की लापरवाही या अपराध शामिल है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स