लखनऊ में जाम पड़ गया भारी! DCP ने दारोगा को किया सस्पेंड, 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लुलु मॉल के पास गुरुवार को 4 घंटे तक जाम लगा रहा. ये जाम ओवरलोड गिट्टी से भरे एक डंपर के दूसरे डंपर से टकराने के बाद लगा था. क्योंकि घटना के बाद ये डंपर सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया गया, जिसे पूरे चार घंटे बाद हटाया गया. इस दौरान VVIP मार्ग पर जाम लग गया, जो लंबे समय तक लगा रहा. इसी को लेकर DCP ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया, जो इस दौरान ड्यूटी पर तैनात थे.
पांचों पुलिसकर्मियों पर लंबे समय तक जाम न हटवाने का आरोप लगा है. सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में तीन दारोगा और दो सिपाही शामिल हैं. दरअसल, 29 मई को शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास VVIP मूवमेंट के बाद भीषण जाम लग गया था. इस जाम के लगने की जानकारी अधिकारियों को भी नहीं दी गई और न ही जाम को समय से हटाया जा सका.
10 बजे तक नहीं खुलवाया जा सका जाम
इसके बाद सुबह 10 बजे तक जाम नहीं खुलवाया जा सका, जिसके चलते डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई की और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इन पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी अवध विहार विपिन कुमार, रात्रि अफसर दरोगा राम सिंह, श्रीनेत पॉलीगन पर तैनात दरोगा अंकुर, हेड कांस्टेबल राकेश चौधरी और सिपाही जय सिंह शामिल हैं. इन पर जाम की सूचना न देने और समय पर जाम न हटाने का आरोप है.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 5:39 बजे लुलु मॉल के पास एक ओवरलोड गिट्टी भरे डंपर के चालक ने आगे चल रहे डंपर में टक्कर मार दी. चालक ने डंपर को बीच सड़क पर छोड़ दिया, जिसके कारण लंबा जाम लग गया. सुबह 10 बजे डंपर को हटाने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका.
गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज
इस मामले को लेकर डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई. विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ये पुलिसकर्मी गोल्फ सिटी थाने में तैनात थे. लेकिन उन्होंने समय पर जाम नहीं हटवाया और न ही अधिकारियों को जानकारी दी. इसी आरोप के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान