फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखेंगे डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अब एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आयेंगे। डी कॉक ने संन्यास से वापसी का फैसला किया है और ऐसे में उन्हें चयनकर्ताओं ने अक्टूबर और नवंबर में होने वाले पाकिस्तान दौरे के लिए टी-20 और एकदिवसीय टीम में शामिल किया है। इसके अलावा वह नामीबिया के साथ होने वाले एक टी20 मैच में भी शामिल किये गये हैं।
गौरतलब है कि डी कॉक ने साल 2023 के एकदिवसीय विश्व कप के बाद से ही 50 ओवर के क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। दक्षिण अफ्रीका की ओर से उन्होंने अंतिम सीमित ओवरों का मैच बारबाडोस में 2024 का टी-20 विश्व कप फाइनल खेला था। इसके बाद से ही वह सीपीएल सहित दुनिया भर की टी-20 लीगों में ही खेलते दिखे हैं। डी कॉक ने वापसी का फैसला मुख्य कोच शुकरी कॉनराड की सलाह पर किया है। कोच के अनुसार उन्होंने फिर से राष्ट्रीय टीम को सेवाएं देने की बात कही है। कॉनराड ने कहा, क्विंटन की सफेद गेंद वाली टीम में वापसी हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जब हमने पिछले महीने उनसे बात की थी, तो यह पता चला था कि उनमें अभी भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा है। हर कोई जानता है कि उनके टीम में कितना लाभ होगा। वहीं अपने एकदिवसीय संन्यास के समय ही इस बल्लेबाज ने कहा था कि 2027 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले विश्व कप को देखते हुए वह जरुरत पड़ने पर वापसी कर सकते हैं।

मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
वांगचुक की तबीयत और पुलिस विवाद पर मचा घमासान, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था