मर्डर कर तालाब में फेंके दिव्यांग की लाश
पीएम के बाद पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज परिजनों ने हत्या किये जाने की बात को लेकर सुपेला थाना का कर चुके हैं घेराव
भिलाई। कोसा नगर के रहने वाले एक विकलांग शख्स की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिये। पुलिस पहले इसको हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किये जाने की पुष्टि के बाद सुपेला पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 103 के तहत अपराध दर्ज करने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों को पकडने जी जान से जुट गई। बता दें जिस शख्स की हत्या का मामला सामने आया है वह कोसानगर का रहने वाला दिव्यांग लाल दास चतुर्वेदी का है। 35 वर्षीय लाल दास की पत्नी भी दिव्यांग है और इसके तीन बच्चे हैं। परिजनों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार लाल दास 16 जनवरी की शाम 6 बजे से घर से निकला था। वह ई-रिक्शा चलात है और इसी महीने की 2 तारीख को नई ई-रिक्शा किश्तों में खरीदी थी। 16 जनवरी की देर रात उसकी पत्नी ने कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ आया। रातभर लाल दास नहीं लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी ने 17 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच 18 जनवरी को जेवरा सिरसा चौकी के अंतर्गत एक तालाब में अज्ञात का शव मिला। शव को मरच्यूरी में भेजकर उसकी शिनाख्त कराई गई। मृतक की पहचान गुमशुदा लालदास चतुर्वेदी के रूप में हुई। जेवरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। जिस दिन दिव्यांग लाल दास का शव जेवरा सिरसा क्षेत्र के तालाब के पास पाया उसी रात को मृतक के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने सुपेला थाने का घेराव किया था। परिजनों ने उसी दिन हत्या की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस ने उसे तालाब में डूबने से मौत होना बताया। परिजनों के हंगामे के बीच उन्हें समझाइश देकर भेज दिया गया। हालांकि अब पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस को हत्या का मामला दर्ज करना पड़ा है। सवाल यह है कि आखिर दिव्यांग शख्स की हत्या क्यों और किन कारणों से की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस अंधेकत्ल का खुलासा हो पाएगा।
पीएम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि
पीएम होने के बाद शार्ट रिपोर्ट में पता चला कि मृतक लालदास की मौत गला दबाने व भारी वस्तू से छाती में वार करने के कारण हुई है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए। जिस दिव्यांग की मौत को पुलिस हादसा मानकर चल रही थी पीएम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद सुपेला पुलिस ने 19 जनवरी को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। सुपेला पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित