आईओसी प्लांट कर्मचारी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली
भोपाल। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने क्षेत्र में स्थित रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति की लाश बरामद की है। मृतक आईओसी प्लांट में काम करने वाला कर्मचारी है। पुलिस खुदकुशी मानते हुए आगे की जॉच कर रही है। थाना पुलिस के अनुसार ग्राम धामनियो में रहने वाला मुकेश मारन पिता फूलसिंह मारन (45) आईओसी प्लांट में नौकरी करता था। 12 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह घर से नौकरी पर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह ऑफिस नहीं पहुंचा था। जब वह वापस घर नहीं लौटा तब परिवार वालो ने उसकी खोजबीन शुरु की। तलाश करते हुए भाई विमल मारण और बेटा मोहित मारण को उसका शरीर रेलवे ट्रैक पर मिला। वह उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहॉ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सोंप दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था।

श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया