दिल्ली विधानसभा बनाम पंजाब पुलिस, हाई प्रोफाइल वीडियो केस में सख्ती
दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांग लिया है। यह कार्रवाई दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा और कुछ अन्य भाजपा विधायकों के खिलाफ जालंधर पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के चलते हुई है।
क्या है पूरा मामला?
मामला पिछले सप्ताह दिल्ली विधानसभा में हुई चर्चा से जुड़ा है। नवंबर 2025 में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सदन में बहस हुई थी। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि विपक्ष की नेता आतिशी ने गुरु तेग बहादुर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।कपिल मिश्रा और कुछ अन्य भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें ऐसा लग रहा था कि आतिशी ने गुरु जी के प्रति असम्मानजनक शब्द कहे। भाजपा ने तो आतिशी की विधायकी रद्द करने की मांग तक कर डाली।
आतिशी के वीडियो पर बढ़ा टकराव, पंजाब में FIR दर्ज; दिल्ली विधानसभा में उठा मामला
पंजाब पुलिस का जवाब
जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने इस वीडियो को 'एडिटेड और फर्जी' करार देते हुए कपिल मिश्रा और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। पुलिस का दावा है कि फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि मूल ऑडियो में आतिशी ने 'गुरु' शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया। यह क्लिप जानबूझकर तोड़-मरोड़कर वायरल की गई।
आतिशी के डॉक्टर्ड वीडियो मामले में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR
स्पीकर का सख्त रुख
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विधानसभा की रिकॉर्डिंग सदन की संपत्ति है। बिना अनुमति इसके इस्तेमाल और फिर उसे आधार बनाकर FIR दर्ज करना सदन के विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने पंजाब के डीजीपी, साइबर क्राइम के स्पेशल डीजीपी और जालंधर पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही संबंधित सभी दस्तावेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट भी मांगी गई है। स्पीकर ने कहा कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
आतिशी के बयान पर दिल्ली में सियासी संग्राम, AAP दफ्तर पर BJP कर रही प्रदर्शन
राजनीतिक बयानबाजी तेज
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पंजाब की आप सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य पुलिस का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है। दूसरी ओर, यह मामला अब दिल्ली और पंजाब के बीच नया टकराव बन चुका है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और विशेषाधिकार समिति की जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

'हम अलग नहीं रह सकते थे'... तीन बहनों ने बताया क्यों किया एक ही युवक से विवाह
'संसद चलो' मार्च पर बढ़ा विवाद, NIA जांच की याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'