दिल्ली धमाके का असर: चांदनी चौक में पसरा सन्नाटा, बंद रही कई दुकानें
नई दिल्ली: लाल किले के पास सोमवार शाम हुए ब्लास्ट के बाद पुरानी दिल्ली की गलियों में सुरक्षा को लेकर खौफ साफ नजर आ रहा है। मंगलवार को चांदनी चौक , भागीरथ पैलेस और दरियागंज जैसे भीड़भाड़ वाले बाजारों में कई दुकानें बंद रही, सड़कें सूनी नजर आईं और सायरन की आवाजें गूंजती रहीं। जहां आम दिनों में हजारों लोग खरीदारी करते हैं, वहीं अब हर चेहरा सहमा नजर आया और हर कदम सतर्क नजर आया। कई व्यापारियों ने एहतियातन दुकानें बंद रखी। जिन्होंने दुकानें खोलीं, वहां भी ग्राहक नहीं पहुंचे। इस ब्लास्ट से व्यापारियों में आक्रोश है। आरोप है कि अवैध पटरी, अवैध पार्किंग और चांदनी चौक में अवैध तरीके से दौड़ रही गाड़ियां बड़े हादसे की ओर संकेत कर रही है।
भगीरथ पैलेस, खिलौना, मेडिसिन समेत कई मार्केट बंद
मंगलवार सुबह चांदनी चौक के हालत बदले हुए थे। मेडिसिन मार्केट, भगीरथ पैलेस यानी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, साइकल मार्केट, खिलौना मार्केट सहित कई और मार्केट बंद थे। हालांकि, कपड़े की दुकानें खुली थी, लेकिन यहां भी सन्नाटा पसरा था। कारोबारियों का कहना है कि चांदनी चौक का कारोबार 90 प्रतिशत प्रभावित रहा है। सबसे ज्यादा गमगीन माहौल मेडिसिन मार्केट का था। क्योंकि इस ब्लास्ट में सबसे पहले मेडिसिन मार्केट के एक कारोबारी की जान चली गई है।
ग्राहकों ने कैंसल की शॉपिंग की डेट
लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह ओल्ड और न्यू लाजपत राय मार्केट की कुछ दुकाने खुलने लगी थी, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने ने दुकाने बंद कराई। वहीं, एक कारोबारी ने बताया कि मेरठ से परिवार मंगलवार को शॉपिग के लिए आने वाला था। दो दिन पहले इसकी जानकारी दी, लेकिन ब्लास्ट की खबर के बाद ग्राहक ने शॉपिंग की डेट कैंसिल कर दी है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव