दिल्ली पुलिस की अपील — सार्वजनिक परिवहन का करें उपयोग
Delhi:राजधानी में अगले दो दिनों में छठ पूजा के लिए विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होने की आशंका को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू कर दिया. यातायात पुलिस की ओर से जारी यात्रा परामर्श के मुताबिक, सोमवार दोपहर से मंगलवार सुबह तक प्रमुख छठ पूजा घाटों से सटी सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है, लिहाजा लोगों को घाटों के पास जाने से बचने और जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. परामर्श में कहा गया है कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पुराना लोहा पुल के पास गांधी नगर छठ पूजन समिति नाव घाट, पूर्वांचल नव निर्माण संगत घाट और गीता कॉलोनी के पास सत्यमेव जयते घाट पर 45-45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है.
गीता कालोनी- शास्त्री पार्क के पास ट्रैफिक स्लो
इसमें कहा गया है कि डीएनडी यमुना खादर और शास्त्री पार्क के पास बनाए गए छठ घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं, ऐसे में गीता कॉलोनी, आईपी एक्सटेंशन और शास्त्री पार्क के पास यातायात की गति बेहद धीमी रहने का अनुमान है.
यहां नहीं चलेंगे कमर्शियल वाहन
परामर्श के अनुसार, भजनपुरा में शास्त्री पार्क से युधिष्ठिर सेतु तक जीटी रोड पर सोमवार को शाम पांच बजे से सात बजे के बीच और मंगलवार को सुबह पांच बजे से सात बजे के बीच वाणिज्यिक वाहनों को आवाजाही की अनुमति नहीं होगी.इसमें कहा गया है कि गांधी नगर में शांतिवन लूप और लक्ष्मी नगर से कैलाश नगर रोड सोमवार को शाम पांच बजे से छह बजे तक तथा मंगलवार को सुबह पांच बजे से सात बजे तक बंद रहेगी तथा यातायात को अप्रयुक्त नहर रोड की तरफ मोड़ा जाएगा.
इन स्थानों से होगा डायवर्जन
परामर्श में कहा गया है कि खजूरी खास में सोनिया विहार की ओर जाने वाले यातायात को नानकसर से ओल्ड वजीराबाद रोड की ओर, जबकि सोनिया विहार बॉर्डर से वाहनों को एमसीडी टोल से सभापुर गांव की ओर मोड़ दिया जाएगा.इसमें कहा गया है कि मध्य और उत्तरी दिल्ली में जगतपुर स्थित श्याम घाट, शनि मंदिर घाट और आईएसबीटी के पास वासुदेव घाट समेत कई घाटों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है.
इन स्थानों पर भारी भीड़ रहेगी
परामर्श के मुताबिक, मजनू का टीला, बुराड़ी, वजीराबाद रोड और यमुना के आसपास के इलाकों में लोगों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ सकता है. इसमें कहा गया है कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कालिंदी कुंज के भोला घाट पर ढाई से तीन लाख श्रद्धालुओं के इकट्ठा होने की संभावना है. वहीं, आया नगर में खसरा नंबर 1575, श्री राम चौक के पास शिव घाट और संगम विहार में अस्थल मंदिर में भी भारी भीड़ जुट सकती है.परामर्श के अनुसार, लाल कुआं से तुगलकाबाद एक्सटेंशन, खादर कालिंदी कुंज रोड, आगर नहर रोड और रोड नंबर 13 तक एमबी रोड पर वाहनों की आवाजाही धीमी रह सकती है. परामर्श में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम और बाहरी दिल्ली में, गोल्फ कोर्स के पास भलस्वा झील और मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास यूपी बिहार एकता महामंच में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. बवाना, होलंबी कलां, नरेला और आउटर रिंग रोड के कुछ हिस्सों के पास यातायात मार्ग में बदलाव किया जा सकता है.यातायात पुलिस ने कहा है कि पश्चिमी दिल्ली में, डाबरी स्थित सूर्य उपासना पार्क, राजा पुरी स्थित विश्वास पार्क और मंगोलपुरी स्थित छठ पूजा पार्क में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. राजा पुरी मुख्य मार्ग, डाबरी-पालम रोड और मंगोलपुरी में शाम के समय यातायात धीमा हो सकता है.
सार्वजनकि परिवहन उपयोग की सलाह
अधिकारियों ने कहा कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी की ओर जाने वाले मार्गों पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा, लेकिन यात्रियों को संभावित देरी के मद्देनजर अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करनी चाहिए. उन्होंने लोगों को यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी.

बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक