दिल्ली पुलिस ने नंदू गैंग के 2 शार्पशूटर का किया एनकाउंटर
नई दिल्ली । राजधानी के जाफरपुर कलां इलाके में रविवार तड़के दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शार्पशूटर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय गैंगस्टर्स और उनके गुर्गों पर दिल्ली पुलिस का ऐक्शन लगातार जारी है। राजधानी के जाफरपुर कलां इलाके में रविवार तड़के दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शार्पशूटर्स के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। स्पेशल सेल ने बताया कि दोनों बदमाश छावला इलाके में एक व्यापारी के घर पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने के मामले में वॉन्टेड थे। इससे पहले शनिवार को भी स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 28 में मुठभेड़ के बाद नंदू-वेंकट गर्ग गैंग के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से दो ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ 7 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोखे बरामद हुए थे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात स्पेशल सेल की एक टीम ने दो शार्प शूटरों 20 वर्षीय हर्षदीप उर्फ अंकित उर्फ निक्की निवासी छोटा कुड्डान, अंबाला कैंट, हरियाणा और 24 वर्षीय नवीन धीमान, निवासी वार्ड नंबर 12, धूप सिंह नगर, पानीपत, हरियाणा को गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 2 ऑटोमैटिक पिस्टल, 7 ज़िंदा और 4 खाली कारतूस बरामद किए गए। आरोपी दिल्ली के छावला पुलिस थाने में दर्ज एक व्यापारी से जबरन वसूली के लिए गोलीबारी के मामले में वॉन्टेड थे। 28 अगस्त को भी दिल्ली पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर और रोहित गोदारा से जुड़े चार वॉन्टेड अपराधियों को दिल्ली तथा पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया था। इनमें से दो अपराधियों को स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, बॉक्सर हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी देने के कारण चर्चा में है, जबकि गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार, उसे गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी - कार्तिक जाखड़ और कविश - दिल्ली में अपराध करने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर, पुलिस ने बुधवार देर रात पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही