दिल्ली पुलिस को मिला इनपुट, आतंकी पन्नू बिगाड़ सकता है माहौल
दिल्ली : अमेरिका में हिंदू मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह उर्फ पन्नू द्वारा खालिस्तानी समर्थन व भारत विरोधी नारे लिखे जाने के बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर या उससे पहले आतंकी देश का माहौल बिगाड़ने के फिराक में है। देश के खुफिया विभाग ने भी दिल्ली पुलिस को विशेष इनपुट दिए हैं। हांलाकि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से मिले इनपुट के चलते पहले से सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
देश की खूफिया एजेंसियों और केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से मिले इनपुट के बीच स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा की समीक्षा को लेकर दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह ने बुधवार को सीनियर पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आतंकी पन्नू ने यूएसए में स्वामी नारायण मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं।
उसने खालिस्तानी समर्थकों से कहा है कि नारे लिखो और वीडियो बनाकर भेजो। पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। पन्नू की धमकी के बाद स्कूलों, मेट्रो स्टेशन और ऐतिहासिक जगहों की सुरक्षा बढ़ी दी गई है। मरकज व गुरुद्वारों में एक अगस्त के बाद कम समय के लिए रुकने वालों पर नजर रखी जा रही है।
पन्नू अमेरिका में हिंदू मंदिर की दीवारों पर देश विरोधी नारे पहले भी लिखवा चुका है। कुछ समय पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया था। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने हाल ही में वीडियो जारी कर कहा है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौक चौबंद हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि अगर वह कुछ संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति को देखें तो इसकी पुलिस को तुरंत सूचना दें।

शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा