दिल्ली पुलिस ने की मुहर्रम 2025 की तैयारी, ताजिया जुलूस के लिए जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मोहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. साउथ दिल्ली के करबला पर हर साल की भांति इस बार भी 200 से ज्यादा ताजिया का मिलान होगा. लेकिन इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर एस के जैन ने मालवीय नगर में अमन कमेटी की मीटिंग ली और उसमें भाग लेने वाले सदस्यों को बताया कि क्या करना है और क्या नहीं.
इस मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों से ये सहयोग मांगा गया है कि वो बड़े-बड़े डीजे ना बजाएं, किसी भी तरह का फायर स्टंट ना करें, तलवारबाजी, हुड़दंग, स्टंट करने की अपील की है, ताकि किसी की भी सुरक्षा में किसी तरह का अवरोध ना हो.
इस मीटिंग में काफी संख्या में लोग पहुंचे. इस बैठक में अमन कमेटी अलग अलग थाना के एसएचओ और अन्य पुलिस ऑफिसर के अलावा डीसीपी साउथ अंकित चौहान भी मौजूद रहे. इस दौरान लोगों ने भी अपनी अपनी समस्याएं बताई और सवाल जवाब किया. पुलिस अधिकारियों ने पिछली बार जो समस्या उत्पन्न हुई थी, उसके बारे में पूछा.
लोकल पुलिस के साथ एक्सट्रा फोर्स भी की जाएगी तैनात
साउदर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी एस.के. जैन ने बताया कि अमन कमेटी को मीटिंग में यह बताया गया है कि, साउथ दिल्ली के सबसे बड़े लोकेशन जोरबाग स्थित करबला और आंबेडकर नगर स्थित करबला पर ताजिया का मिलान होता है. जोरबाग में सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ दिल्ली के महरौली, संगम विहार, अंबेडकर नगर, नेब सराय इत्यादि जगहों से 200 से ज्यादा ताजिया पहुंचते हैं. इसलिए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोकल पुलिस फोर्स के अलावा एक्स्ट्रा फॉर्स की तैनाती, अलग से की जा रही है. वहीं ताजिया के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जाएगी, जिससे रूट क्लीयर हो और आम लोगों को परेशानी ना हो.
पुलिस का कहना है, कि पब्लिक सेफ्टी के लिए एहतियात बरतना जरूरी है, इसलिए गाइडलाइन के बारे में भी स्पष्ट रूप से बताया गया है. जोरबाग के अलावा दक्षिणपुरी में भी करबला है, वहां भी काफी संख्या में ताजिया पहुंचता है.

CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स