दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काटे सात हजार से भी ज्यादा चालान
नई दिल्ली । दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होली के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने होली के दिन 7,230 चालान किए। इनमें से 1213 शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और 573 ट्रिपल राइडिंग करने वालों के चालान किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दिल्ली एनसीआर में इस समय ट्रैफिक पुलिस काफी एक्टिव है। 14 मार्च को देशभर में होली का जश्न मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाईं और होली खेली। हालांकि होली के दिन हादसों की भी खबरें सामने आईं। इसी बची होली के दिन ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया और लोगों के चालान काटे। होली के जश्न के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। 14 मार्च को होली के मौके पर सुरक्षा के लिहाज से सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने राजधानी में कई बड़े इंतजाम किए थे।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 84 स्पेशल ड्रंकन ड्राइविंग चेकिंग टीमें और 40 ट्रैफिक और लोकल पुलिस की संयुक्त टीमें प्रमुख चौराहों और सड़कों पर तैनात की थीं। इन टीमों ने होली के दिन सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक सख्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती से निगरानी की और जिसे भी लापरवाही करते देखा उसका चालान किया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग यानी नशे की हालत में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले करीब 1,213 लोगों का चालान काटा। ऐसे ही ट्रिपल राइडिंग (दोपहिया वाहन पर तीन लोग) में भी 573 चालान ट्रैफिक पुलिस ने किए।

सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर
रिश्तों का सबसे खौफनाक अंत! जिन बेटों के लिए की प्रार्थना, उन्हीं ने मां-बाप की ले ली जान
छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का तीखा रिएक्शन, दिल्ली पुलिस पर साधा सीधा निशाना
पीएम मोदी से शरद पवार की मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं तेज
प्रियंका गांधी ने घेरा केंद्र, कहा- संसद में लोकतांत्रिक परंपराओं का हो रहा उल्लंघन
हॉलीवुड की उभरती स्टार केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन, 18 साल की उम्र में टूटा सपना
शारदा उफान पर, लखीमपुर खीरी में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें; कई गांव टापू में तब्दील
संसद परिसर से सदन तक घमासान, हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही रोकी गई