दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा का यमुना घाट निरीक्षण, पूर्व सरकार पर हमला
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को यमुना घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर हमला. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कभी यमुना की सफाई को लेकर चिंता नहीं की. पिछली सरकार में कोई काम नहीं हुआ है. उनकी कभी सोच नहीं कि यमुना जी को साफ करना है. उस सरकार के कागजों में भी काम नहीं दिख रहा था. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार का यमुना की सफाई को लेकर संकल्प है. यमुना में जो बड़े 18 नाले गिर रहे हैं उन्हें साफ करना है. यमुना में केमिलकल वेस्ट है, उस पर काम करेंगे. यमुना फ्रंट रिवर बने इसके लिए लगातार काम चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मुहिम है कि उस पर लगातार काम किया जाएगा. सरकार के पास पैसा भी है और हम काम भी कर रहे हैं. जल्दी से आपको रोड माप दिखाई देगा. पिछले दिनों से अभी तक कई टन कूड़ा उठा लिया गया.
मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि टूरिज्म के लिए फेरी चलने का काम काम चल रहा है, जिसमें एक ही पिक अप और एक ही जगह ड्रॉप होगा. दिल्ली के लोगों से अपील है कि यमुना को साफ करने के लिए साथ दें. यमुना को साफ करने में कई डिपार्टमेंट का साथ रहा है और आगे भी रहेगा. दिल्ली में इसलिए डबल इंजन की सरकार की जरूरत थी. इस बार छठ पर्व बड़ी शानदार मनाया जाएगा.
केजरीवाल सरकार में हुए हैं घोटाले
केजरीवाल पर हमला बोलते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने कितने पाप किए, कितने घोटाले किए, एक एक प्रोजेक्ट में कई हजारों करोड़ रुपए की चोरी हुई है. जिस प्रोजेक्ट को 6 महीने में पूरा होना था, उसे करने में कई साल लग गए.
केजरीवाल के राज्यसभा जाने के मामले पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि जैसा कि मैं चुनाव प्रचार के दौरान कह रहा था, दिल्ली में हारने के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब भाग जाएंगे. अब, वहां उनकी सरकार है, वह उसे बचाना चाहते हैं. अब, वह राज्यसभा सांसद बनेंगे या पंजाब के सीएम,

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे