जाफराबाद में उधार के पैसों को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या
पूर्वी दिल्ली : दिल्ली के जाफराबाद में 2 हजार रुपए की मामूली रकम को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 23 साल के फरदीन के रूप में हुई. फरदीन जाफराबाद के गली नंबर 20 का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक, फरदीन अपने दोस्त जावेद के साथ रात करीब 12 बजे के आसपास गली नंबर 10 के पास बारिश से बचने के लिए खड़ा था.
तभी वहां आदिल नाम का युवक आ गया, जिसने कुछ दिन पहले इन दोनों से 2 हजार रुपए उधार लिए थे. जब फरदीन और जावेद ने आदिल से पैसे वापस करने की बात की तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया और चाकू से हमला कर दिया. हमले में फरदीन बुरी तरह घायल हो गया. उसके पिता उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हत्या का केस किया गया दर्ज
वारदात के वक्त आरोपी आदिल का भाई कामिल और पिता शकील भी मौके पर मौजूद थे. बताया जा रहा है कि उसके पिता और भाई ने ही आदिल को उकसाया था. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्राइम टीम और एफएसएल की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, जो फरदीन पर वार कर मौके से फरार हो गया.
मौके से फरार हो गया आरोपी
इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल चाकू की भी तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस तरह सिर्फ 2 हजार रुपए को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जब मृतक ने आरोपी से अपने उधार दिए पैसे मांगे तो वह गुस्से से भर गया और गुस्से में फरदीन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. युवक को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने
सचिन, कोहली, धोनी के बीच शास्त्री की पसंद बनी चर्चा, ऑलटाइम XI में कई बड़े नाम गायब
अमेरिका के खिलाफ ईरान का आक्रामक रुख, 9/11 जैसे हमले की चेतावनी
छात्र आंदोलन को मिला फिल्मी दुनिया का साथ, हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी ने जताया समर्थन
पेपर लीक मामले में सियासी घमासान, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
BSP सुप्रीमो मायावती ने पेपर लीक विवाद पर जताई चिंता, बोलीं- राजनीति से नहीं निकलेगा हल