भाजपा चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव को जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया सम्मानित
कोरबा, भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में भाजपा चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने अनुकरणीय कार्य करते हुए जिले में सर्वप्रथम बूथ समिति का विस्तार पूर्ण कर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी को उसकी रिपोर्ट सौंप दी। इस संगठनात्मक सक्रियता और तत्परता के लिए गोपाल मोदी ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा।
भाजपा कार्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री मोदी ने श्री यादव के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऐसे समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, और बृजेश यादव ने इसमें आदर्श प्रस्तुत किया है।”
चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि यह कार्य केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी मंडल टीम के सामूहिक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्री यादव की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके प्रयासों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
शिक्षा मंत्री पर उठे सवालों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज, दोपहर 3:30 बजे होगी चर्चा
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, पटना में नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल