प्यार में पूरी तरह डूब गई थीं दिव्यांका, अंधविश्वास तक कर बैठीं थी भरोसा
छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा हर जगह सेलेब्स की लव स्टोरी फेमस हैं. बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में आसानी से पता चल जाता है. मगर टीवी सेलेब्स अपनी कहानी को छुपा लेते हैं. एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो प्यार में एक समय पर इतनी पागल हो गई थीं कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए काला जादू तक का सहारा ले लिया था. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि दिव्यांका त्रिपाठी हैं. दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुद बताया था.
दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से की थी. इस शो में उनके साथ शरद मल्होत्रा नजर आए थे. ये शो हिट साबित हुआ था. दोनों की ऑन स्क्रीन के साथ ऑफ स्क्रीन जोड़ी भी हिट हो गई थी और एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए थे. 8 साल तक एक-दूसरे को इस कपल ने डेट किया था.
ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं दिव्यांका
शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका बुरी तरह से टूट गई थीं. ये कपल शादी करने वाला था मगर अचानक से इनके ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं. दिव्यांका और शरद का रिश्ता बुरे नोट पर खत्म हुआ था.
दिव्यांका त्रिपाठी एक बार टॉक शो में गई थीं. जहां पर उन्होंने खुलासा किया था कि वो शरद को दोबारा पाने के लिए पागल सी हो गई थीं. वो प्यार में सारी हदें पार करने लगी थीं. शरद से दूर होने का गम दिव्यांका बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं. अपना रिश्ता बचाने के लिए अंधविश्वास और काला जादू का भी सहारा लिया. लेकिन उससे कुछ हासिल नहीं हुआ. लंबे समय तक वो बुरे दौर से गुजरीं. उसके बाद खुद को संभालते हुए मूवऑन किया.
शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका की लाइफ में विवेक दहिया की एंट्री हुई. इस कपल ने 2016 में शादी कर ली. उसके बाद से हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. बीते कुछ दिनों से दिव्यांका और विवेक के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं. अब इसपर विवेक ने रिएक्ट करके सभी को शांत कर दिया है.

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान