डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की तारीफ, कहा......
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की प्रशंसा की है। ट्रंप ने उन्हें शानदार महिला बताया। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने 'यूरोप में तूफान ला दिया है'। हाल ही में ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम स्थित मार-ए-लागो आवास पर मेलोनी से मुलाकात की है।
ट्रंप ने शनिवार को अपने आवास में मेलोनी का स्वागत करते हुए कहा, "यह बहुत रोमांचक है। मैं यहां एक शानदार महिला, इटली की प्रधानमंत्री के साथ हूं। उन्होंने वास्तव में यूरोप में तूफान ला दिया है।"
बाइडन से भी मिलेंगी मेलोनी
मेलोनी ने ट्रंप के आगामी प्रशासन के राज्य सचिव व फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रूबियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लोरिडा के प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज से भी मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, वो राष्ट्रपति बाइडन से भी मुलाकात करेंगी।
व्हाइट हाउस का कहना है कि मेलोनी की यह बैठक "अमेरिका-इटली संबंधों की ताकत को और मजबूती देगी। इस दौरान बाइडन, इटली की प्रधानमंत्री को पिछले साल जी7 के उनके मजबूत नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद देंगे।
एलन मस्क से दोस्ती पर मेलोनी ने दिया था जवाब
कुछ दिनों पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी टेक अरबपति एलन मस्क के साथ उनकी दोस्ती को लेकर उठ रहे सवालों पर करारा जवाब दिया था। मेलोनी ने इटली की संसद में कहा है कि वह उन क्षेत्रों में प्रभावित नहीं होंगी, जहां उनके आर्थिक हित हैं।
मेलोनी और मस्क की दोस्ती ने पहले भी ध्यान आकर्षित किया है। पिछले सितंबर में जब एक दूसरे की ओर देखते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, तब मस्क ने दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया था। दोनों न्यूयॉर्क में एक ब्लैक-टाई इवेंट में थे, जहां मस्क ने मेलोनी को एक पुरस्कार प्रदान किया था।

बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गुरमखेड़ी स्टेशन पर एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा ट्रेनों का स्टॉपेज
TVS Motor ने Q1 में किया कमाल, मुनाफा ₹1,174 करोड़ पहुंचा; निवेशकों की बल्ले-बल्ले
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने किया सुसाइड, कर्नाटक की घटना से सनसनी
विशाल हिमखंड का अस्तित्व खत्म, वैज्ञानिकों ने दर्ज किया बड़ा बदलाव
वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, दो नए खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
'रामायण' के लिए अनुपम खेर का नया अवतार, जटायु की आवाज से करेंगे दर्शकों को भावुक