करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, DU में नौकरी मेला
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 मई को जॉब मेला आयोजित किया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जॉब मेले का आयोजन डीयू के नॉर्थ कैंपस के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 31 कंपनियों ने भाग लेने की पुष्टि की है.
प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जॉब मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 1,200 से अधिक वैकेंसी की पेशकश की जा रही है, जो विद्यार्थियों को विविध प्रकार के अवसर प्रदान करेगी. उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट ग्लोबल 12 लाख रुपए वार्षिक का आकर्षक पैकेज दे रहा है, जबकि एक्सिस आईआईटी/नीट 7.2 लाख रुपए वार्षिक तक के पैकेज और अधिकतम 30,000 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप भी दे रहा है.
प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुथूट फाइनेंस, बजाज आलियांज, भारती भवन पब्लिकेशन्स, इमिग्रेशन डेस्क, बजाज कैपिटल, कैपिटल गुड्स एंड स्ट्रैटेजिक स्किल काउंसिल, शाही एक्सपोर्ट्स, एफआरआर फॉरेक्स और बैक बेंचर्स जैसी प्रमुख कंपनियां भर्तीकर्ताओं में शामिल हैं. प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि जॉब मेले में भाग लेने वाली कंपनियों में से 15 इंटर्नशिप के साथ-साथ प्लेसमेंट के अवसर भी प्रदान कर रही हैं और 15 पूर्णकालिक प्लेसमेंट के लिए भर्ती कर रही हैं. यह पहल छात्रों के करियर की संभावनाओं को बढ़ाने और उद्योग-अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.
हर साल होता है जॉब मेले का आयोजन
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा प्रतिवर्ष समय समय पर जॉब मेले का आयोजन किया जाता रहा है. डीयू में प्रतिवर्ष 70 हजार से ज्यादा छात्र छात्राएं पास आउट होते हैं और पीजी में 13 हजार से ज्यादा छात्र छात्राएं पास आउट होते हैं. ऐसे में बड़े स्तर पर डीयू के छात्र छात्राओं को प्लेसमेंट की आवश्यकता होती है. कुछ कंपनियां सीधे कॉलेज जाकर प्लेसमेंट करती हैं, जबकि कुछ कंपनियां डीयू प्लेसमेंट सेल के माध्यम से भर्ती करती हैं. डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज से निकलने वाले स्टूडेंट्स को भी मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा बड़े बड़े पैकेज पर रिक्रूट किया जाता रहा है.

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी