डायबिटीज के शुरुआती लक्षण: गला सूखना और भूख का बढ़ना, सावधान रहें
डायबिटीज के मामले में एक बड़ी समस्या यह है कि इसके लक्षण काफी देरी से पता चलते हैं. चूंकि डायबिटीज केवल कंट्रोल होती है तो मरीज को जीवनभर इसके साथ जीना पड़ता है, हालांकि डायबिटीज कभी भी अचानक नहीं होती है. इसके लक्षण काफी समय से दिखने लग जाते हैं, लेकिन लोग इनको नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं जो सुबह उठकर जरूर दिखते हैं. इस बारे में डॉक्टर ने बताया है.
दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि कुछ लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर आप सुबह उठकर ज्यादा थकान महसूस करते हैं, बार-बार यूरिन आता है. गला सूखा रहता है. भूख अचानक बढ़ गई है या कम हो गई है तो यह सब डायबिटीज के लक्षण को सकते हैं. इनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर ये लक्षण दिख रहे हैं तो आपको तुंरत अपना शुगर लेवल जांचना चाहिए. घर पर या फिर लैब जाकर आप अपना टेस्ट करा सकते हैं.
क्यों बढ़ रही डायबिटीज की बीमारी
डॉ जैन कहते हैं कि टाइप-1 डायबिटीज तो जेनेटिक कारणों से होती है, जबकि टाइप-2 खराब खानपान और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल से होती है. पहले 50 साल की उम्र के बाद लोगों को टाइप-2 डायबिटीज होती थी, लेकिन अब कम उम्र में ही यानी 25 से 35 साल की उम्र में भी ये बीमारी हो रही है. इसका प्रमुख कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल ही है. लोगों की डाइट में जंक फूड बढ़ रहा है. शराब का सेवन की लत बढ़ रही है. सोने और जगने का पैटर्न बिगड़ रहा है. यही कारण है कि लोग टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं.
अब डायबिटीज की बीमारी देश में किसी महामारी की तरह फैल रही है. इस बीमारी के इलाज के लिए नई-नई दवाएं भी आ रही हैं. डायबिटीज के कारण लोगों को कई दूसरी बीमारियां तक हो रही हैं.
डायबिटीज से बचाव कैसे करें
- .लोग कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें
- .खानपान में चीनी, मैदा और नमक की मात्रा कम करें
- .मानसिक तनाव न लें
- .रोज समय पर सोएं और कम से कम आठ घंटे की नींद लें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें