दिल्ली में ज्वैलर और म्यूजिक प्रोड्यूसर से मांगी गई रंगदारी
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में एक ज्वैलर ने आरोप लगाया है कि जबरन वसूली के लिए उसको फोन पर धमकियां दी जा रही हैं। ज्वैलर का कहना है कि फोन करने वाले बदमाश ने काला जठेड़ी गिरोह का सदस्य होने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जौहरी ने कॉलर की बातचीत रिकॉर्ड कर ली। इसका एक वीडियो सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे पहले दिल्ली के एक म्यूजिक प्रोड्यूसर से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि फोन करने वाले ने कुछ मिनट तक ज्वैलर से बात की। रिकॉर्ड की गई बातचीत में ज्वैलर की पत्नी को फोन करने वाले के सामने गिड़गिड़ाते हुए सुना जा सकता है। वह कह रही है कि उनके परिवार के पास पैसे नहीं हैं। वे कर्ज में डूबे हुए हैं। इसके बावजूद भी फोन करने वाले ने पूरे परिवार को धमकी दी कि यदि वे पैसे नहीं चुकाएंगे तो उन्हें खतरनाक अंजाम भुगतना पड़ेगा। ज्वैलर ने जांच के दौरान पुलिस को यह भी बताया कि बदमाश की ओर से पहली फोन कॉल 6 नवंबर को आई थी। इसे उसकी पत्नी ने रिसीव किया था। आरोपी ने इसमें ज्वैलर की पत्नी को धमकाया था। उसने रंगदारी मांगी थी। ज्वैलर और उसकी पत्नी को 7 नवंबर को दूसरी कॉल आई थी, जिसमें बदमाश ने गैंगस्टर काला जठेड़ी गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी थी। इसमें ज्वैलर और उसकी पत्नी को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई थी। इसके बाद ज्वैलर ने अमन विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले दिल्ली के एक म्यूजिक प्रोड्यूसर से फोन पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग का सदस्य बताया था। ग्रेटर कैलाश निवासी अमनदीप बत्रा (39) ने बताया कि उसे एक कॉल आई थी जिसमें कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग का सदस्य बताया था। पीड़ित ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया कि बदमाश ने उससे 5 करोड़ रुपए की मांग की। बदमाश ने फोन पर कहा कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो उसको जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसने कहा कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसके घर पर शूट भेजकर उसे मरवा देगा। अमनदीप ने आगे बताया कि उसने 112 पर पीसीआर कॉल करके घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम