किसान नेता डल्लेवाल की हालत नाजुक, बीती रात हुई 3-4 बार उल्टियां
पटियाला। पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का शनिवार को 54वां दिन है। शुक्रवार रात को डल्लेवाल को 3-4 बार उल्टियां आईं। पहले वे 2 लीटर तक पानी पी रहे थे, लेकिन अब एक लीटर से भी कम पानी पी रहे हैं।
खनौरी बॉर्डर पर 111 किसानों के साथ हरियाणा के 10 किसान भी अनशन पर बैठ गए। वहीं खनौरी और शंभू मोर्चे के नेताओं और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं की पटियाला के पातड़ा में हुई है। बैठक में 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर योजना बनाई गई। लेकिन सभी एसकेएम और शंभू-खनौरी बॉर्डर के नेताओं में एकता को लेकर फैसला नहीं हो सका। एसकेएम ने इसके लिए अभी और समय की मांग की है। एसकेएस नेता सोमवार को लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों को ज्ञापन सौंपने वाले है। वहीं, सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 21 जनवरी को 101 किसानों का जत्था फिर दिल्ली की तरफ कूच करेगा।

CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ