खाद न मिलने से किसानों का आक्रोश, दमोह-जबलपुर हाइवे पर लगाया जाम
दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक में खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने मंडी के बाहर सड़क पर हंगामा कर दिया। इससे दमोह-जबलपुर हाइवे पर जाम लग गया और किसान सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
मंडी गोदाम के अधिकारियों का कहना था, शनिवार और रविवार को गोदाम बंद रखने का एमडी का आदेश है। इसीलिए सोमवार को खाद मिलेगा, लेकिन किसान आज ही खाद वितरण करने की जिद पर अड़े हुए थे। खबर लगते ही जबेरा पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को संभालते हुए किसानों को समझाइश देते हुए सड़क पर बैठे किसानों हटवाया। वहीं, जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास ने भी किसानों से बात की और किसानों को सोमवार से खाद वितरण के लिए राजी कर लिया गया। उसके बाद किसान मान गए और जाम हटा दिया।
जबेरा मंडी गोदाम प्रभारी एचसी विश्वकर्मा का कहना था, शनिवार और रविवार गोदाम बंद रखने और खाद वितरण नहीं करने के एमडी के आदेश हैं। इसलिए आज खाद वितरण नहीं किया गया। खाद का पर्याप्त स्टॉक है, सोमवार से वितरित किया जाएगा और सभी किसानों को खाद मिल जाएगा।
वहीं किसानों का कहना था कि वह खाद के लिए परेशान हो रहे हैं, उन्हें आज ही खाद चाहिए। अधिकारी रोज बहाने करते हैं, इसलिए हम लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक दमोह-जबलपुर हाइवे पर जाम लगा रहा, उसके बाद किसान सड़क से हटे।
जबेरा थाना प्रभारी का कहना है, खाद लेने जबेरा मंडी पहुंचे किसानों को खाद नहीं मिलने से हंगामा करने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर किसानों को समझाया और किसान मान गए। तहसीलदार विवेक व्यास का कहना है, किसानों द्वारा हंगामा करने जैसी कोई बात नहीं है। किसानों को गोदाम बंद रखने की वजह से खाद नहीं मिला था, जिससे उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी। किसानों से बात की गई तो किसान मान गए है और सोमवार से सभी किसानों को खाद वितरण किया जाएगा। किसानों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत