सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के दौरान बुलंदशहर में लड़कियों के गुटों के बीच झगड़ा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ईद के दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों के दो गुटों के बीच संग्राम देखने को मिल रहा है. वीडियो में कुछ लड़कियां एक-दूसरे से लड़ती हुए नजर आ रही हैं. दोनों ग्रुप की लड़कियां ईद के लिए पूरी तरह से तैयार भी दिख रही हैं. वीडियो में दो लड़कियां एक दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं. इस दौरान लड़कियों के आसपास खूब भीड़ भी इकट्ठा हुई है. वहां मौजूद लोगों ने मारपीट कर रही लड़कियों का बीच बचाव कराया.
दरअसल ये लड़कियां ईद के मौके पर बुलंदशहर में मौजूद MMR मॉल गई थीं, जहां सलमान खान की फिल्म सिकंदर लगी थी. बताया जा रहा है कि दोनों ग्रुप की लड़कियां ईद के दिन फिल्म देखने के लिए ही मॉल गई हुई थीं, जहां दोनों के ग्रुप के बीच लड़ाई हो गई, जिसमें जबरदस्त मारपीट हुई. वीडियो में कई लड़कियां नजर आ रही हैं, इनमें से कुछ बीच-बचाव करती हुई भी दिख रही हैं.
MMR मॉल में लड़कियों की लड़ाई
लड़कियों के लड़ने का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां वीडियो रिकॉर्ड करने वाले को भी धमकाती नजर आ रही हैं. इसके बाद दोनों लड़कियों के ग्रुप को मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने वहां से हटाया और झगड़ा भी खत्म कराया. ये वायरल वीडियो ईद के दिन का है, जब लोग तैयार होकर घूमने के लिए निकलते हैं और एक-दूसरे के घर ईद मिलने जाते हैं. उसी दिन बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एमएमआर मॉल में लड़कियों के बीच ये झगड़ा हुआ.
मामले में किसी ने नहीं की कोई शिकायत
इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है. अगर किसी की ओर से शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी. अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि लड़कियों के बीच किस बात को लेकर लड़ाई हुई, जिसमें मारपीट तक बात जा पहुंची.

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट