Finn Allen ने तोड़ डाले टी20 के वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन ने मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी 2025) के उद्घाटन मैच में 151 रन की तूफानी पारी खेलकर टी20 क्रिकेट के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। एलेन टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने।
एमएलसी 2025 में सान फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए फिन एलेन ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ केवल 51 गेंदों में 5 चौके और 19 छक्के की मदद से 151 रन बनाए। एलेन टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 49 गेंदों में यह आंकड़ा पार किया।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
बता दें कि एलेन ने अपनी पारी के दौरान 19 छक्के जड़े। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल और एस्टोनिया के साहिल चौहान द्वारा टी20 मैच की एक पारी में 18 छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ा। फिन एलेन ने टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के का नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
- 19* - फिन एलेन
- 18 - क्रिस गेल
- 18 - साहिल चौहान
इस मामले में सबसे तेज
26 साल के फिन एलेन ने केवल 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंदों में अपना चौथा टी20 शतक जड़ा। एलेन ने एमएलसी में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड बनाया। वह न्यूजीलैंड के लिए भी सबसे तेज टी20 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने।
यूनिकॉर्न्स की एकतरफा जीत
बता दें कि सान फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने फिन एलेन की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 269 रन बनाए। जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम की पूरी टीम 13.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। इस तरह सान फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने एकतरफा अंदाज में 123 रन से जीत दर्ज की। फिन एलेन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई