भदोही में पुलिस पर फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्तार; दो फरार
राहगीरों को तमंचे के बल पर धमकाकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। गुरुवार को कुदौला-याकूबपुर पुल के पास हुए मुठभेड़ में अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस बाल-बाल बच गई।इस बीच दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से मध्य प्रदेश से चोरी की गई बाइक, लूट के चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद किया। जिले की पुलिस को मोबाइल छिनैती की लगातार शिकायत मिलती रहती थी। खासकर भदोही के इलाके में अक्सर मोबाइल छिनैती की घटनाओं के बाद पुलिस की टीम बुधवार की शाम चेकिंग कर रही थी। इस बीच, कुदौला-याकूबपुर पुल के पास दो बाइक पर पांच युवक आते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने रोकना चाहा तो बाइक सवारों ने टीम पर ही फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवारों की घेराबंदी कर ली। इस बीच, दो युवक तो भागने में सफल रहे, लेकिन एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि वे राहगीरों से तमंचे के बल पर मोबाइल की छिनैती करने के साथ-साथ वाहन गिरोह में भी शामिल हैं। जिसमें गिरोह का सरगना अतीक अहमद निवासी आलमपुर, हारिस निवासी बंधवा, नई बस्ती, भदोही और मकसूद निवासी घमहापुर हैं।
पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल, एक बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया। गिरफ्तार गैंग लीडर के खिलाफ भदोही के अलग-अलग थानों में आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सरफराज अहमद, संतोष कुमार सिंह, श्याम जी यादव, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव समेत अन्य रहे।

18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
अबू धाबी में भारत-UAE के बीच कई बड़े समझौते, गैस सप्लाई पर भी डील
मुनाफावसूली हावी, सोना-चांदी के दाम गिरे, कैरेट अनुसार रेट देखें
क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों की भाषा और व्यवहार पर फिर उठे सवाल
इलाज कराने आई महिला पर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने का आरोप
‘हर धमाके के साथ कांपते हैं घर’, मुरैना के ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
लंबे समय तक काम का दबाव बन रहा गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह
राष्ट्रपति नाहयान ने पीएम मोदी का किया स्वागत, UAE में दिखी खास मेहमाननवाजी
चीन-ताइवान तनाव बढ़ा, ताइपे ने बीजिंग पर लगाए गंभीर आरोप