विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से की मुलाकात, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा
छह दिनों के अमेरिकी दौरे पर गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रमुख जेक सुलिवन से मुलाकात की। जहां दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस मुलाकात के बारे में जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बुधवार वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से मिलकर अच्छा लगा।
जयशंकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने ये भी बताया दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बता दें कि जयशंकर 24-29 दिसंबर तक अमेरिका में हैं।
जयशंकर के अमेरिकी दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जयशंकर 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान, वह प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्षों से मिलेंगे। साथ ही, वह अमेरिका में भारत के महावाणिज्यदूतों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।
बता दें कि जयशंकर की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर में अमेरिका यात्रा और चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद हो रही है। अमेरिका और भारत के बीच उच्च स्तरीय बातचीत लगातार जारी है।
इससे पहले, मंगलवार को भारत और अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिकों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध एक "वैश्विक रणनीतिक साझेदारी" के रूप में विकसित हुए हैं, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी हितों पर आधारित हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ