पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपीएससी प्रमुख नियुक्त
पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया।29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद से यूपीएससी चेयरमैन का पद रिक्त था।
आदेश के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अजय कुमार की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 1985 बैच के केरल कैडर के आइएएस अजय कुमार 23 अगस्त, 2019 से 31 अक्टूबर, 2022 तक रक्षा सचिव थे।
यूपीएससी में चेयरमैन के अलावा अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में आयोग में सदस्यों के दो पद रिक्त हैं। गौरतलब है कि यूपीएससी चेयरमैन का कार्यकाल अधिकतम छह वर्ष होता है या फिर उनकी आयु 65 वर्ष पूरी हो गई हो।

डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल