पूर्व उपराष्ट्रपति का स्वागत बिना भाजपा नेताओं के, एयरपोर्ट पर नजर आया खामोशी
भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार 21 नवंबर को होने वाले संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल पहुंचे। लेकिन भोपाल एयरपोर्ट पर धनखड़ का स्वागत करने के लिए कोई भाजपा नेता नहीं पहुंचा। धनखड़ भोपाल एयरपोर्ट से निकलकर सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गए। धनखड़ के स्वागत के लिए किसी भाजपा नेता के एयरपोर्ट न पहुंचने पर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है।
धनखड़ के बहाने दिग्विजय का भाजपा पर निशाना
पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वागत में किसी भी भाजपा नेता के एयरपोर्ट न पहुंचने के मामले को दिग्विजय सिंह ने हाथों हाथ लिया है। दिग्विजय सिंह ने धनखड़ के बहाने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के लिए वही महत्वपूर्ण है जो उनके लिए काम आए..यूज एंड थ्रो यही भाजपा है। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि क्योंकि संघ के कार्यक्रम में जगदीप धनखड़ आए हैं इसलिए संघ के लिए वो ऐसा नहीं कह सकते। दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि उन्होंने धनखड़ से मिलने के लिए वक्त भी मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार