बिजनेस से लीडरशिप तक छात्रों को मिली नई दिशा
दिल्ली| श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष में आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 का सफल समापन उत्कृष्टता केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि नीति, प्रगति और शांति के संतुलन से ही भविष्य का निर्माण संभव के संदेश के साथ हुआ। उत्कृष्टता की सदी... थीम के तहत तीन दिनों तक चले इस फ्लैगशिप इवेंट में देशभर के युवाओं ने बिजनेस, पॉलिसी, इनोवेशन और लीडरशिप पर मंथन किया और विचारों से भविष्य की रूपरेखा गढ़ी। एसआरसीसी के 100वें साल में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम ने देशभर के हजारों छात्रों को बिजनेस, पॉलिसी, इनोवेशन और लीडरशिप की दुनिया से रूबरू कराया। कार्यक्रम में अमर उजाला कार्यक्रम ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी टीम वर्क, विश्लेषणात्मक सोच, समस्या समाधान और रणनीतिक योजना बनाने की क्षमता को परखा।
विशेष रूप से प्रोडक्ट मैनेजमेंट और मार्केटिंग चैलेंज में छात्रों ने अपने नवाचार और व्यावसायिक समझ का प्रदर्शन किया, जबकि केस स्टडी और पॉलिसी फॉर्मूलेशन में उनके आलोचनात्मक सोच और निर्णय क्षमता की परीक्षा हुई। कार्यक्रम में बड़ी कंपनियों और इंडस्ट्री लीडर्स ने हिस्सा लिया और छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। यह आयोजन छात्रों के लिए सीखने और नेटवर्क बनाने का एक शानदार अवसर साबित हुआ, जिससे उन्हें वास्तविक उद्योग परिदृश्यों में काम करने का अनुभव मिला। साथ ही, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, अनुराग ठाकुर, चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन, फसाई के विशेषज्ञ, गेमिंग क्रिएटर्स, कॉर्पोरेट लीडर्स जैसे कई पावरफुल स्पीकर्स ने छात्रों को प्रेरित किया। इसके अलावा मनोरंजन के लिए कॉमेडियन, अभिनेता, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने छात्रों को तरोताजा किया। कॉन्क्लेव के आखिरी दिन एयर स्टाफ के चीफ अमर प्रीत सिंह ने बिजनेस में लीडरशिप, साहस, सतत प्रयास का पाठ पढाया। फिक्स डर्मा की संस्थापक शैली मेहरोत्रा और निविया की मैनेजिंग डायरेक्टर गीतिका मेहता ने बिजनेस में महिला को सामना करने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। ग्रांट थॉर्नटन पैनल में स्टार्टअप, ट्रैडिंग, इंवेस्टमेंट और अन्य पहलुओं पर छात्रों को जागरूक किया। इसके अलावा अन्य स्पीकर्स ने भी बिजनेस से संबंधित छात्रों की उलझनों पर चर्चा के साथ समाधान पर भी जोर दिया। ऐसे में माहौल को हल्का करने के लिए बेनाम और रहस्य म्यूजिक बैंड ने छात्रों को अपनी धुन पर नचाया। इसी के साथ बिजनेस कॉनक्लेव 2026 ने देशभर से हजारों छात्रों को व्यापार की समझ में बड़ा योगदान दिया।

टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लापरवाही का आरोप, परिजनों ने जताई नाराजगी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूछा—बॉलीवुड हस्तियां यहीं क्यों आती हैं?
बिजनेस से लीडरशिप तक छात्रों को मिली नई दिशा
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत