मेडिकल कॉलेज के व्याख्याताओं का मनमर्जी से ट्रांसफर नहीं कर सकेगी सरकार
भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए निर्णय दिया है। सरकार अपनी मनमर्जी से व्याख्याताओं का ट्रांसफर नहीं करेगी। यदि ऐसा किया गया तो सरकार पर हैवी कास्ट लगाई जा सकती है। हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश शासन विरुद्ध डॉक्टर शिवनारायण लहरिया एवं एक अन्य अपील पर यह फैसला दिया है। कोर्ट ने सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है, राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज इंदौर के चिकित्सा शिक्षक डॉ शिवनारायण लहरिया, डॉ रोहित मन्याल, डॉ अजय भट्ट,डॉक्टर भरत सिंह और भोपाल के डॉ सुबोध पांडे,डॉक्टर जूही अग्रवाल सहित कई शिक्षकों का ट्रांसफर नीमच और मंदसौर मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया था।
चिकित्सा शिक्षकों द्वारा हाईकोर्ट में अपील की गई थी
चिकित्सकों के यह ट्रांसफर नेशनल मेडिकल कमिशन की मान्यता प्राप्त करने के लिए किए गए थे। इसके विरोध में चिकित्सा शिक्षकों द्वारा हाईकोर्ट में अपील की गई थी। इंदौर खंडपीठ ने सरकार के इस आदेश को खारिज कर दिया था। इसके बाद भी चिकित्सकों का ट्रांसफर किया गया।
चिकित्सकों का ट्रांसफर, सरकार अपनी मनमर्जी से नहीं कर सकेगी
इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा चिकित्सा चिकित्सकों का ट्रांसफर, सरकार अपनी मनमर्जी से नहीं कर सकेगी। यदि ऐसा किया गया तो इसे हाईकोर्ट की अवमानना माना जा सकता है। सरकार के ऊपर हाईकोर्ट कास्ट भी लगाएगी।

विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक