गुजरात ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
मुंबई, 6 मई । गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे नहीं लगता कि विकेट में ज्यादा बदलाव होगा, जरूरी है कि स्कोर बोर्ड पर लक्ष्य हो और फिर हम उसका पीछा करें। हमारे लिए बतौर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देना ही सबसे अहम है। हमारी टीम में एक बदलाव है – अरशद वापस आए हैं, सुंदर की जगह। रबाडा भी टीम में लौटे हैं, लेकिन उन्हें लय में लौटने के लिए कुछ मैच लगेंगे। हमारे लिए ये सौभाग्य की बात है कि जरूरत पड़ने पर हम किशोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे पास 6-7 गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं।
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ”हमें बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। यहां काफी तेज हवा चल रही है, ऐसे हालात में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना भी ठीक रहेगा। हमारे लिए सबसे जरूरी है कि हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें। आईपीएल में कोई भी खिलाड़ी आकर मैच का रुख बदल सकता है। हमें अपनी रणनीति पर टिके रहना होगा और पूरे 20 ओवर तक बेहतरीन और आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। अनुशासन बनाए रखना, विनम्र रहना और फोकस बनाए रखना बेहद जरूरी है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।
टीमें:
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
इंपैक्ट सब: कर्ण शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्वनी कुमार
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान , जेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इंपैक्ट सब: वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दासुन शनाका, शेरफेन रदरफोर्ड

भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली