कितनी संपत्ति के मालिक हैं एडेन मार्करम
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम मौजूदा समय में लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 का मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया हैं। एडेन की हर कोई तारीफ कर रहा हैं और अब साउथ अफ्रीका की नजरें 69 रन और बनाने के साथ WTC Final 2025 का खिताब जीतने पर होगी।
बता दें कि एडेन एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और टी20I में वह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान भी हैं। उन्होंने साल 2014 में अंडर-19 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम को खिताब दिलाया।
इतना ही नहीं, बल्कि एडेन मार्करम दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र ऐसे कप्तान भी हैं, जिन्होंने प्रोटियाज को विश्व कप फाइनल में पहुंचाया है। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका 2024 में अपने पहले टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचा था। हालांकि, भारत से उसे हार का सामना करना पड़ा था। आज आपको बताते हैं एडेन मार्करम की नेटवर्थ के बारे में।
Aiden Markram की पर्सनल डिटेल्स
- पूरा नाम: एडेन काइल मार्करम
- निकनेम: मार्की
- जन्म : 4 अक्टूबर 1994
- आयु: 30 वर्ष (अप्रैल 2025 तक)
- जन्म स्थान: सेंचुरियन, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका
- राष्ट्रीयता: दक्षिण अफ्रीकी
- धर्म: ईसाई
- पेशा: पेशेवर क्रिकेटर
- बल्लेबाजी शैली: दाएं हाथ के बल्लेबाज
- गेंदबाजी शैली: दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक
- टीम में भूमिका: शीर्ष क्रम के बल्लेबाज, पार्ट-टाइम गेंदबाज
- कुल संपत्ति: 4-5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹33-42 करोड़ रुपये)
एडेन मार्करम का जन्म 4 अक्टूबर 1994 को दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन, गौतेंग में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट से काफी लगाव था। कॉर्नवाल हिल कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद वह देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में से एक के रूप में जाने जाने लगे।
कितनी हैं एडेन मार्करम की नेटवर्थ?
अगर बात करें, एडेन मार्करम की कुल संपत्ति के बारे में तो वह लगभग 4 मिलियन डॉलर है, जो ₹33.57 करोड़ के करीब है। उनके मुख्य रूप से कमाई का जरिया दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए खेलने और इंडियन प्रीमियर लीग, साउथ अफ्रीका टी20 लीग, जैसी लीगों में खेलने से है। इसके अलावा मार्करम ब्रांड एंडोर्समेंट करके भी बहुत कमाई करते हैं। ब्रांड जैसे एडिडास, जीएम ओकले, केएफसी, ऑकोर, वर्जिन, टैग ह्यूअर, बीएमडब्ल्यू और कई दूसरे ब्रांड्स के साथ काम किया है।
IPL से कितनी कमाई करते हैं एडेन?
एडेन मार्करम ने 2021 में पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि, वह पंजाब किंग्स में एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए थे और उनकी सैलरी तब सामने नहीं आई थी। आईपीएल 2022 में मार्करम 2.60 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और 2023 में उन्हें फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया।
हालांकि, पैट कमिंस के एसआरएच के कप्तान के रूप में भूमिका संभालने के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। आईपीएल 2025 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये जो कि उनका बेस प्राइस था, उसमें खरीदा। LSG के लिए एडेन ने 13 मैच में 445 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े।
Aiden Markram का क्रिकेट करियर
एडेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 45 टेस्ट, 77 वनडे और 57 टी20आई मैच खेले हैं, जिसमें टेस्ट में उन्होंने 2857 रन बनाए हैं, जबकि वनडे और टी20I में उन्होंने 2371 और 1367 रन क्रमश: बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने टेस्ट में 45 मैच की 21 पारियों में 3 विकेट, जबकि 77 वनडे में 20 विकेट औक 57 टी20आई में 13 विकेट लिए।
एडेन मार्करम की वाइफ का नाम क्या हैं?
एडेन मार्करम की वाइफ का नाम निकोल डेनिएला ओ'कॉनर हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। उस वक्त दोनों हाई स्कूल में थे। दोनों कपल ने करीबन 11 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद 22 जुलाई 2023 को शादी हुई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई