तलाक की घोषणा करने मीडिया आउटलेट ने दबाव डाला था: कुशा कपिला
मुंबई। पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने अब तलाक की घोषणा के पीछे का एक बड़ा और शॉकिंग खुलासा किया है। हाल ही में कुशा कपिला ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें तलाक की घोषणा करने के लिए एक मीडिया आउटलेट ने दबाव डाला था।
कुशा ने कहा कि उन्हें तलाक का ऐलान करने के लिए 2 दिन की डेडलाइन दी गई थी। यदि वह तय तारीख तक यह ऐलान नहीं करतीं, तो मीडिया उस खबर को खुद पब्लिक कर देता। कुशा ने खुलासा करते हुए कहा कि वह और जोरावर इस फैसले को पर्सनल रखना चाहते थे, लेकिन मीडिया को यह खबर पहले ही मिल चुकी थी। मीडिया ने कुशा को दो दिन का समय दिया था, या तो वह तलाक की पुष्टि कर दें, या फिर यह खबर सार्वजनिक करने से इंकार कर दें। अगर कुशा यह ऐलान नहीं करतीं, तो मीडिया इसे अपनी स्टोरी में शामिल कर लेता। कुशा ने बताया कि वह चाहती थीं कि तलाक की खबर सिर्फ उनके और जोरावर के द्वारा ही लोगों तक पहुंचे, लेकिन उनके प्रयासों के बावजूद यह खबर लीक हो गई, जब किसी ने उन्हें कोर्ट में देख लिया। कुशा का कहना है कि वे दोनों सिर्फ अपनी ज़िंदगी जी रहे थे और मीडिया ने जो जानकारी मिली, उस पर काम किया। तलाक की घोषणा के बाद, कुशा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।
हालांकि, उन्होंने बताया कि वे दोनों अपनी जिंदगी के इस फैसले से खुश थे, और उन्हें इसके बाद की आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ा। बता दें कि कुशा कपिला ने पिछले साल 26 जून को अपने तलाक की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि वह और उनके पति जोरावर सिंह अहलूवालिया अलग होने का फैसला ले चुके हैं, क्योंकि दोनों की जिंदगी की दिशा अलग थी।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत