ICC को लेना होगा मुश्किल फैसला
नई दिल्ली : अगले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की मेजबानी को लेकर इंग्लैंड और भारत में टक्कर है। डब्ल्यूटीसी की शुरुआत 2019 में हुई थी। अब तक हुए तीन फाइनल इंग्लैंड में ही हुए हैं। 2021 का मुकाबला साउथैंप्टन, 2023 का मैच ओवल और अभी दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा फाइनल लॉर्ड्स में खेला जा रहा है।
इंग्लैंड में डब्ल्यूटीसी फाइनल कराने के पीछे एक सिद्धांत यह भी है कि वहां पर मेजबान टीम के नहीं खेलने पर भी स्टेडियम में भीड़ आती है। ऐसा दूसरे देशों में होना बहुत मुश्किल है। अब तक यहां हुए तीनों फाइनल में इंग्लिश टीम नहीं खेली है लेकिन फिर भी टिकटों की बिक्री में असर नहीं पड़ा। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच के तीसरे दिन लॉर्ड्स पूरा भरा हुआ था। यह बताता है कि यहां के लोग अब भी पांच दिवसीय मैचों की बहुत पसंद करते हैं।
भारत भी है इच्छुक
हालांकि भारत भी डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी करना चाहता है और उसने आईसीसी की बैठकों में कई बार ऐसी इच्छा व्यक्त की है। वर्तमान में आईसीसी चेयरमैन जय शाह हैं जो पांच साल बीसीसीआई सचिव रह चुके हैं। बीसीसीआई सूत्र का कहना है कि हम अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेन्द्र मोदी स्टेडियम) में डब्ल्यूटीसी फाइनल कराना चाहते हैं। हालांकि यह पता चला है कि जय डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन लॉर्ड्स में थे जहां पर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपनी मेजबानी से आईसीसी चेयरमैन को मौखिक तौर पर मना लिया है।
ईसीबी सूत्रों का कहना है कि आईसीसी ने उसे अगले तीन फाइनल की मेजबानी सौंपे जाने को लेकर मौखिक रूप से सूचित कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस निर्णय को अगले महीने सिंगापुर में आईसीसी की वार्षिक बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा, लेकिन ईसीबी लॉर्ड्स पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डब्ल्यूटीसी 2025 के समाप्त होने के तुरंत बाद ही 2027 के डब्ल्यूटीसी फाइनल की योजना बनाना शुरू कर देगा। डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र की शुरुआत 20 जून को इंग्लैंड की पांच मैचों की सीरीज के साथ शुरुआत होगी। अगले तीन डब्ल्यूटीसी फाइनल 2027, 2029 और 2031 में होंगे।
बीसीसीआई को नहीं है जानकारी
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि अभी हमें इस बारे में पता नहीं है कि अगले तीन डब्ल्यूटीसी फाइनल किसको दिए जा रहे हैं। जहां तक हमारी बात है तो हम भी उसे अपने यहां आयोजित कराने के पक्ष में हैं। ईसीबी को अभी ये तय करना है कि वह अगले तीन डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए लंदन का नाम ही प्रस्तावित करेगा या अन्य मैदानों पर भी इस पहल को ले जाया जाएगा।

'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
पांच बार विधायक रहे आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन से सियासी जगत में शोक
दिल्ली प्रदर्शन के सवाल पर सोनू निगम ने जताई नाराजगी, कहा- 'मुझसे ये मत पूछिए'