अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग का खेल, हिमानी हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली: दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से सचिन (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है। फिलहाल सांपला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सांपला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कांग्रेस नेत्री हिमानी हत्याकांड में यह पहली गिरफ्तारी है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और जेवर भी बरामद हुए हैं। हरियाणा पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते थे। सचिन हिमानी से मिलने उसके घर जाता था और वहीं रहता था। हत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
सचिन ने मोबाइल चार्जर के तार से कांग्रेस नेत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कांग्रेस नेत्री का शव एक मार्च की सुबह हरियाणा के रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में मिला था शुरुआती जानकारी मिली है कि बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को घर बुलाया। दोनों के बीच संबंध बन गए। हिमानी ने संबंधों का वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए यह बात सामने आ रही है कि हिमानी ने सचिन को ब्लैकमेल किया।
यह भी कहा जा रहा है कि हिमानी को कई लाख रुपये दिए गए। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी ने यह भी बताया कि 2 मार्च को निकाय चुनाव होने से पहले हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था। हिमानी बार-बार सचिन से पैसे मांग रही थी, सचिन ने उसे काफी समझाया, लेकिन हिमानी नहीं मानी। इस पर उसने घर में ही हिमानी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बहादुरगढ़ के कनौदा गांव स्थित अपनी दुकान पर चला गया। फिर वापस हिमानी के घर आया और शव को सूटकेस में भरकर ले गया। वह सूटकेस को पहले रिक्शा से और फिर बस से सांपला स्टैंड ले गया। सचिन शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।a

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे