धूल भरी आंधी का असर, दिल्ली-NCR में दृश्यता घटी
नई दिल्ली। राजधानी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप और पसीने ने लोगों को बेहाल किया। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, राजधानी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। शुक्रवार को राहत मिलने से पहले गुरुवार को दिल्लीवासियों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही निकल रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत तक पहुंच गया। लोधी रोड और रिज क्षेत्र में भी पारा 36 डिग्री के पार रहा।
अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी।

भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश