घायल शख्स की मौत, युवक मोबाइल चुराकर हुए फरार
दिल्ली |राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर गया, लेकिन मदद करने के बजाय, दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आए और पहले उसका मोबाइल चुरा लिया। कुछ देर बाद वे वापस लौटे, जेबें टटोलीं, और जब उन्हें कुछ नहीं मिला और सीसीटीवी कैमरे का ध्यान आया, तो वे फरार हो गए। समय पर इलाज न मिलने के कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई।यह चौंकाने वाली घटना रनहोला थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में घटी, जहां एक व्यक्ति सुबह चार बजे के बाद अचानक जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। इसी बीच, दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने पीड़ित की मदद करने के बजाय, मौका देखकर उसका मोबाइल फोन चुरा लिया और वहां से चले गए। कुछ समय बाद, वही दोनों युवक फिर से उसी स्थान पर लौटे। इस बार उन्होंने पीड़ित व्यक्ति की जेबें टटोलने की कोशिश की, शायद यह देखने के लिए कि कहीं कोई कीमती सामान तो नहीं है। जब उन्हें जेबों में कुछ नहीं मिला, तो उनकी नजर सीसीटीवी कैमरों पर पड़ी। कैमरों की मौजूदगी को भांपते ही, वे तुरंत वहां से भाग निकले।इस पूरी घटना के दौरान, पीड़ित व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई। वह जमीन पर पड़ा रहा और धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जब तक कोई गंभीर मदद पहुंच पाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसे समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।इस मामले में मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान कर रही है। साथ ही मोबाइल लेकर भागने वाले बदमाश की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।

भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश