कैलाश गहलोत ने छोड़ी केजरीवाल की आाप, पत्र लिखकर दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गहलोत ने इस्तीफे की वजह, लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाने की मजबूरी को बताया है। उन्होंने आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिख अपने निर्णय से अवगत करा दिया है।
परिवहन मंत्री गहलोत ने अपने पत्र में यमुना की सफाई और केजरीवाल के बंगला निर्माण जैसे मामलों को उठाया है। उन्होंने बताया, कि पिछली दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हो सका है। साथ ही, उन्होंने शीशमहल जैसे विवादों का भी जिक्र किया, जिससे पार्टी की छवि को आघात लगने के बराबर माना जाता है।
अपने पत्र में गहलोत ने लिखा, कि यह अब साफ हो चुका है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में ही बिताएगी तो दिल्ली की वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। उन्होंने आगे लिखा है कि अब उनके पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है, और इसलिए वह आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक मंत्री का इस्तीफा पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कैलाश गहलोत का इस्तीफा अब पार्टी में एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा कर रहा है।

कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान