हिजाब वाली PM टिप्पणी पर कपिल मिश्रा का ओवैसी पर सीधा हमला
दिल्ली |ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल में कहा था कि कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी ने ये भी कहा था कि भारत का संविधान सभी समुदायों के लोगों को समान दर्जा देता है जबकि पाकिस्तान का संविधान शीर्ष संवैधानिक पदों के लिए केवल एक ही समुदाय तक सीमित है। आपको बता दें कि ओवैसी ने ये बयान 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले महाराष्ट्र के सोलापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया था।ओवैसी की इस टिप्पणी पर अब दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कहा कि एक दिन ओवैसी को ही बुर्का पहनकर ना भागना पड़ जाए।मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा ‘ओवैसी साहब को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि हिजाब वाली को पहले अपने घर से तो निकालो। आप तो बाहर नहीं निकलने दे रहे और न ही पढ़ाई करने दे रहे हैं। उन्हें ट्रिपल तलाक और हलाला में कुचल कर रखा हुआ है। और अगर ज्यादा ही हिजाब वाली और बुर्के वाली को कुचलोगे तो वहीं होगा जो ईरान में हो रहा है। एक दिन ओवैसी को बुर्का पहनकर भागना पड़ेगा।’वहीं एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ‘बुर्के वाली जाग गईं, इनकी आंखें खुल गईं तो ईरान की तरह होगा, तब ओवैसी को खुद बुर्का पहनकर भागना पड़ेगा।’ये ओवैसी का पूराना खेल, 'हिजाब वाली PM ' के बयान पर BJP विधायक का पलटवारये भी पढ़ें:लव जिहाद के आंकड़े दिखाने की ओवैसी की मांग पर बीजेपी MLA बोलीं- उनकी आदत पुरानी आपको बता दें कि ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रहे। कट्टरपंथी इस्लामिक शासन व्यवस्था के खिलाफ दो सप्ताह से जारी इन विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान के बिगड़ते हालात पर अमेरिका नजर रखे हुए है।

भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश