कड़कड़डूमा के कैफे पर लगा ठगी का आरोप, रेडिट पोस्ट हुई वायरल
नई दिल्ली।
दिल्ली में ऑनलाइन डेटिंग से जुड़ा एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने दावा किया कि टिंडर पर हुई पहली मुलाकात के दौरान उससे 50,000 रुपये से अधिक का बिल वसूल लिया गया। मामला कड़कड़डूमा इलाके का बताया जा रहा है।
पोस्ट का शीर्षक था— “[PSA] टिंडर डेट पर ठगी हुई – कड़कड़डूमा (दिल्ली) में घोटाले करने वाले कैफे से सावधान रहें।” यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी।
कैसे हुआ स्कैम?
रेडिट यूजर के अनुसार, टिंडर पर मिली लड़की ने कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास एक कैफ़े मिलने की जगह तय की। कैफे पेट्रोल पंप के पास चावला बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन वेटर बार-बार महंगे आइटम ऑर्डर करने का दबाव डालते रहे। मेन्यू ठीक से दिखाया ही नहीं गया, हर बार वेटर खुद कुछ सुझाता रहा। शाम तक जब बिल आया तो वह 50 हजार रुपये से ज्यादा का था।
युवक ने सबूत के तौर पर बिल की तस्वीर भी साझा की। उसका आरोप है कि इस इलाके के कुछ कैफे जानबूझकर डेटिंग ऐप्स से मिले कपल्स को निशाना बनाते हैं और फिर उनसे अवास्तविक राशि वसूलते हैं।
लोगों की प्रतिक्रियाएँ
पोस्ट पर 3,000 से अधिक लाइक्स आए और कई यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने कोलकाता का किस्सा बताते हुए कहा कि उसके रिश्तेदार के बेटे के साथ भी ऐसा हुआ था। उसने उपभोक्ता फोरम में केस किया और कोर्ट ने छात्र को ₹75,000 का मुआवजा तथा रेस्टोरेंट पर ₹1.5 लाख का जुर्माना लगाया।
दूसरे यूजर ने सलाह दी - “पहली डेट पर हमेशा किसी जानी-मानी कॉफी चेन (जैसे थर्ड वेव या ब्लू टोकाई) में जाएँ।”
एक अन्य ने लिखा - “लगता है ये स्कैम लगातार चल रहा है, हर महीने ऐसी पोस्ट सामने आ जाती है।”

महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात