केजरीवाल ने शुरु की राजनीतिक बिसात की बिछान, सफाई कर्मचारियों को चाय पर बुलाया
नई दिल्ली। दिल्ली में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, जनवरी में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू हो गई है। दिल्ली का दंगल जीतने के लिए राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं है। भारतीय जनता पार्टी के नेता झुग्गियों में जाकर रात्रि प्रवास कर रहे हैं, तब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को आमंत्रित कर उनके साथ बैठकर चाय पी।
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के बुलावे पर बुधवार को सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी पहुंचे। इनका कहना है कि केजरीवाल के साथ बैठकर चाय पी। इस दौरान केजरीवाल ने उन्हें आश्वासन भी दिया कि जो भी समस्या होगी उसका समाधान किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों में महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी शामिल थे।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं, हमारे घर के आस-पास सफाई करते हैं, उनकी मेहनत का आदर करना हम सबका कर्तव्य है। इसके बाद केजरीवाल ने आम लोगों से भी सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपके घर के आसपास जो सफ़ाईकर्मी काम करते हैं, उन्हें छुट्टी वाले दिन अपने घर चाय पर बुलाएं, उनसे सुख-दुख की बात करें, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। केजरीवाल दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा में काम करने वाले एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों को अपने घर बुलाया। दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं। जिन पर जनवरी में चुनाव होना है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट