छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट ने चारों सीटों पर दर्ज की जीत
नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर लेफ्ट ने बाजी मार ली है। चारों पदों पर लेफ्ट के उम्मीदवारों की जीत हुई है। अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा ने जीत का परचम लहराया है। अध्यक्ष पद पर लेफ्ट पद अदिति मिश्रा ने एबीवीपी के विकास पटेल को हराया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की के. गोपिका ने एबीवीपी की तान्या कुमारी को पराजित किया है। इसके अलावा महासचिव पद लेफ्ट के पर सुनील यादव ने एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को शिकस्त दी है। साथ ही संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट के दानिश अली ने अनुज दमारा को हराया है। पिछले वर्ष एबीवीपी ने एक दशक बाद जेएनयू छात्रसंघ के सेंट्रल पैनल में संयुक्त सचिव का पद जीतकर बड़ी वापसी की थी। 2015 में एबीवीपी ने आखिरी बार यह पद जीता था, जिसके बाद कई वर्षों तक वामपंथी संगठनों ने लगातार सभी प्रमुख पदों पर कब्जा बनाए रखा और हर बार क्लीन स्वीप किया। पिछले साल एबीवीपी की जीत को उसके लिए एक बड़ा मनोबल माना गया था। लेकिन ताज़ा रुझान बताते हैं कि जेएनयू में वामपंथ का मजबूत आधार अभी भी कायम है। इस बार फिर सेंट्रल पैनल पर वामपंथी गठजोड़ ने स्पष्ट बढ़त बना ली है और चुनावी तस्वीर एक बार फिर उनके पक्ष में जाती दिख रही है। 2015 के बाद पहली बार मिली एबीवीपी की पिछली जीत के बावजूद, इस साल जेएनयू में वामपंथ ने एक बार फिर क्लीन स्वीप कर लिया है।

रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
इंदौर में मेडिकल नियमों की अनदेखी, 32 डॉक्टर रडार पर
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
बोर्ड रिजल्ट में चमका गौतम बुद्ध नगर, हाईस्कूल-इंटर दोनों में बेहतर रैंक
कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, अमेजन इंडिया लगाएगी 2800 करोड़
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास