दिल्ली में विधायक दल की बैठक आज, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
दिल्ली: दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इसका फैसला आज 19 फरवरी को हो जाएगा. आज शाम 6 बजे विधायक दल की बैठक होनी है. इस बैठक में ही सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी. पहले यह बैठक दोपहर 3.30 बजे होनी तय थी लेकिन संघ कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम 3 बजे से 5 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा. ऐसे में विधायक दल की बैठक का समय आगे बढ़ा दिया गया है. सवाल ये है कि BJP दिल्ली में किसे सीएम बनाएगी. रेस में कई नाम है. नतीजे आने के बाद इस रेस में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सबसे आगे चल रहे थे. लेकिन जैसे-जैसे सियासी पहिया आगे घूमा, कई नाम इसमें शुमार हो गए.
रेस में कौन कौन?
प्रवेश वर्मा के अलावे जो नाम रेस में हैं उनमें दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष और रोहिणी सीट से विधायक विजेंद्र गुप्ता, मालवीय नगर से BJP के विधायक और सीनियर नेता सतीश उपाध्याय, उत्तम नगर से विधायक पवन शर्मा, जनकपुरी सीट से विधायक आशीष सूद, शालीमार बाग से BJP की विधायक रेखा गुप्ता और ग्रेटर कैलाश से BJP की विधायक शिखा राय शामिल हैं.
पहली बार विधायक बने नेता भी शामिल
सीएम पद के लिए बवाना सीट से BJP विधायक रविंद्र इंद्रराज सिंह, मादीपुर से जीते कैलाश गंगवाल के नाम की भी चर्चा है. कैलाश गंगवाल पहली बार विधायक बने हैं. ये दोनों दिल्ली की रिर्जव विधानसभा सीट है. ऐसा भी माना जा रहा है कि BJP दिल्ली की कमान किसी 'डार्क हॉर्स' के हाथों में भी सौंप सकती है. इसका उदाहरण BJP ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और ओडिशा में दे चुकी है.
BJP देना चाहती है सियासी संदेश
बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे. लेकिन BJP ने अभी तक सीएम का ऐलान नहीं किया. दिल्ली की सियासत में 27 साल बाद पार्टी की वापसी हुई है. जानकार मानते हैं कि सीएम का चेहरा देकर BJP सियासी संदेश देना चाहती है. कहा ये भी जा रहा है कि बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी BJP फैसला ले सकती है. किसी पूर्वांचली चेहरे का नाम भी आगे किया जा सकता है.

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में